तमकुहीराज (कुशीनगर)। “लोकतंत्र की आत्मा जनसंवाद में है और इसकी रीढ़ युवा शक्ति है” — यह कहना था तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार राय का। वे बुधवार को दुदही नगर पंचायत सभागार में “लोकतंत्र का भविष्य और युवा शक्ति” विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे, जिसका आयोजन युवा शक्ति संगठन द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम में डॉ. असीम राय ने कहा कि देश में लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब युवा वर्ग अपने संवैधानिक अधिकारों को समझे और राजनीतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों में भागीदारी बढ़ाए। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि जनप्रतिनिधि जवाबदेह बनें और जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें। इससे लोकतंत्र के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ेगा और जनभागीदारी सशक्त होगी।
👉 Read it also : हरदोई में डीएम ने सुनी जनता की आवाज़, मौके पर बने पेंशन व आयुष्मान कार्ड
संगोष्ठी में प्राथमिक शिक्षक संघ दुदही के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और नैतिकता का अभाव आज राजनीति में अविश्वास का कारण बन रहा है। ऐसे में युवा वर्ग को आगे आकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रयास करना चाहिए।
युवा शक्ति संगठन के संरक्षक मनोज कुंदन ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब अच्छे और शिक्षित लोग राजनीति में आएंगे तभी लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल शिक्षा और रोजगार तक सीमित न रहें, बल्कि अपने क्षेत्र के सामाजिक मुद्दों से भी जुड़ें।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. असीम राय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अजयेश भारती ने की, जबकि संचालन राजन जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि भोला कुमार, मनोज ब्याहुत, सलामत अंसारी, शंभू जायसवाल, दिवाकर मद्धेशिया, उपेंद्र गुप्ता, पुष्पेन्द्र रौनियार, राहुल खरवार, कृष्ण मोहन यादव, व्यास प्रजापति, रविन्द्र शर्मा, राकेश राय, बैजनाथ यादव, जैनुद्दीन अंसारी, सी.पी. श्रीवास्तव और कृष्ण नंदन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link