दुर्गा शंकर मिश्र मऊ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे अपनी आंतरिक शक्ति और असीम संभावनाओं को पहचान लें, तो कोई भी शक्ति उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। मऊ के माऊरबोझ स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री मिश्र ने स्वर्गीय शांति देवी बहुउद्देशीय शेड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि एक समय था जब स्कूलों में न तो बैठने की समुचित व्यवस्था थी और न ही सीखने का वातावरण। लेकिन अब स्कूलों में सुविधाएं और प्रेरणादायक माहौल दोनों ही उपलब्ध हो रहे हैं। श्री मिश्र ने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में आत्मबल और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता पैदा करें, ताकि वे शिक्षा, खेल, विज्ञान, राजनीति या किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
👉 Read it also : बस और डाले की टक्कर में नौ घायल, हालत गंभीर
कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण उन बच्चों की मौजूदगी रही, जिन्होंने हाल ही में इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद का शैक्षिक भ्रमण किया। यह यात्रा जिला प्रशासन मऊ की पहल पर आयोजित की गई थी, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों से कुल 13 बच्चों ने भाग लिया। इनमें मधुबन के जूनियर हाई स्कूल के 3 छात्र भी शामिल थे।

कक्षा 8 की छात्रा जीनत ने ‘सेडा क्लीन रूम’ के बारे में जानकारी साझा की, जहां उपग्रहों के लिए कैमरे और लेंस तैयार किए जाते हैं। नेहा ने बताया कि चंद्रयान मिशन में प्रयुक्त 5 ग्राम के हल्के कैमरे और राडार से प्राप्त चित्रों को देखकर वे प्रेरित हुईं। वहीं नीलम ने इसरो निदेशक श्री नीलेश देसाई से हुई बातचीत साझा करते हुए गगनयान, चंद्रयान-4 व 5, चंद्रमा पर मानव मिशन और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसी परियोजनाओं की जानकारी दी।
पूर्व मुख्य सचिव ने बच्चों को इस विशेष अनुभव के लिए बधाई दी और पढ़ाई में पूरी तन्मयता से जुटने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मिनी सोलर प्लांट का उद्घाटन किया तथा ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal