कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कुशीनगर में सपा-बसपा की जमकर खिंचाई की। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा उप्र में 2014 का परिणाम 2017 में दोहराने जा रही है। 24 अगस्त को विधानसभा के घेराव के साथ इसका आगाज हो जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को कुशीनगर के पथिक निवास में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अराजकता व कुशासन का माहौल हैै। सभी तहसील और थानों को सपा के कार्यकर्ता चला रहा है। सरकार का प्रशासन पर तनिक भी नियंत्रण नहीं रह गया है।भाजपा अध्यक्ष बोले कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने कही ईमानदारी नहीं दिखाई। बुलंदशहर के गैंग रेप और मथुरा के जवाहर बाग कांड की लगातार सीबीआई जांच की मांग होती रही पर मुख्यमंत्री ने अनसुनी कर दी।प्रदेश अध्यक्ष बोले कि चचा-भतीजा यानी अखिलेश-शिवपाल प्रायोजित नौटंकी कर रहे है ताकि जनता का ध्यान कुशासन से हटाया जा सके। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि सपा की सरकार बसपा की मिलीभगत से चल रही है। यह कुशासन 2017 में भाजपा की सरकार बनते ही समाप्त हो जाएगा।मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी दुहराने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कम से कम 337 सीटों पर जीत हासिल करेगी। कुशीनगर-देवरिया में सपा बसपा का खाता नहीं खुलेगा। सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर मे खाद कारखाना और एम्स का शिलान्यास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल की आधी समस्या दूर कर दी है। बंद पड़ी चीनी मिलों को भी चलाया जाएगा। चाहे वह निजी क्षेत्र की हो या केंद्र सरकार की। बाकी समस्याओं का समाधान भाजपा की सरकार बनते ही हो जाएगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal