लखनऊ। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर विधानसभा घेरने जा रहे लेखपालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान लगभग एक दर्जन लेखपाल घायल हो गये। मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले पूरे प्रदेश आए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट से हजरतगंज चैराहे तक पैदल मार्च करते हुए विधानभवन की ओर जा रहे थे।पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लेखपालों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, पुलिस ने जमकर लाठी बरसाईं। इस दौरान मची भगदड़ से भयंकर जाम लग गया। काफी देर मचे बवाल के बाद लेखपालों का छः सदस्यीय एक दल वार्ता के लिए गया।विधान सभा सत्र का अखिरी दिन प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। प्रदर्शनकारियों की संख्या बल अधिक होने की वजह से वह पुलिस पर भारी पड़ रहे थे। लगातार विधानसभा जाने की मांग कर रहे थे।
यूपी लेखपाल संघ के कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप का कहना है कि प्रदेश सरकार हमारे साथ भदेभाव कर रही है। सरकार हम लोगों की छः सूत्रीय मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2005 से पूर्व की वेतन विसंगति दूर किया जाना चाहिए। लेखपालों को भी पेंशन के दायरे में लाया जाना चाहिए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal