छेड़खानी से तंग छात्रा ने कोचिंग में टीचर को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

सेवरही, कुशीनगर |सेवरही थाना क्षेत्र के सेवरही कस्बे में स्थित एक कोचिंग सेंटर में छेड़खानी के आरोप में एक टीचर की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाला आरोपी अध्यापक पढ़ाते समय और उसके बाद उसके साथ छेड़खानी करता था। छेड़खानी से तंग आकर युवती ने घर पर घटना की शिकायत की।

शिकायत के बाद शनिवार को छात्रा अपने घर वालों और कोचिंग सेंटर के अन्य लोगों के साथ कोचिंग सेंटर पहुंची। वहां सभी ने मिलकर आरोपी टीचर की पिटाई कर दी। आरोप है कि लोगों ने आरोपी टीचर को थप्पड़-चप्पल से मारा और थूक कर भी चटवाया। कोचिंग सेंटर के अंदर हुई इस पिटाई का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

घटना की सूचना पर सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष सेवरही मनोज वर्मा ने बताया “मामले की जानकारी मिलने पर कोचिंग सेंटर पर पहुंचा हूँ तो कोचिंग सेंटर बन्द था। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button