दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार |रामकोला पुलिस की कार्रवाई, दोनों अभियुक्त पकड़े गये अलग-अलग स्थानों से

रामकोला| कुशीनगर। रामकोला थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों आरोपितों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, पहले मामले में मु.अ.सं. 537/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में वांछित गोलू जायसवाल पुत्र ज्वाला जायसवाल, निवासी भोंडसी थाना रामकोला, को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में मु.अ.सं. 171/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 65(1), 87 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में वांछित मनोज राजभर पुत्र स्व. प्रहलाद राजभर, निवासी शिवपुर, थाना कोठी, जनपद आजमगढ़, को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशील चौसिया, साहब लाल यादव, कांस्टेबल संतोष यादव, सोनू साह, आरक्षी हिमांशु सोनकर तथा अमित कुमार सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button