यूरिन करने में परेशानी होना या जलन होने पर कुछ घरेलू उपाय अपना कर इस दिक्कत से राहत पाई जा सकती है। 1. दिन में कम से कम 12-14 गिलास पानी जरूर पीएं। शरीर में पानी की कमी होने पर भी पेशाब का रंग पीला हो जाता है और जलन भी हो सकती है। 2. कपड़े को पानी के साथ गीला करके निचोड़ लें और नाभि पर रखें। इससे इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है। 3. रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच धनिया पाऊडर डाल कर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। आप इसमे शक्कर मिलाकर भी पी सकते हैं। 4. नारियल का पानी पीने से भी इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal