पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने उत्तरप्रदेश के कानपुर के पास हुए 19321 इंदौर- राजेंद्रनगर रेल हादसे में मरने वालों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया।
अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे में मरने वालों के परिजनिओं के दुःख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं।
इस बीच पूर्वमध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी अरविन्द कुमार रजक ने बताया कि कई यात्री इस ट्रेन से पटना आ रहे थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मारने वालों और घायलों में बिहार के कितने यात्री थे इसकी जानकारी इक्कठा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पूर्वमध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना रेलवे जंक्शन, मुगलसराय और हाजीपुर में हेल्पलाइन बनाया है जहां से लोगों को जानकारियां दी जा रही हैं।
पटना जंक्शन पर 0612-2202290, 0612-2202291 , 0612-2202292 , मोबाइल संख्या 7992388463, मुगलसराय जंक्शन पर 05412-251258, 05412-254145 तथा हाजीपुर में 06224-272230 दूरभाष कार्यरत हैं।
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन की ए.सी बोगी में 74 यात्री तथा स्लीपर में 161 यात्री बिहार के थे। इधर, पटना जंक्शन पर इस ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों के परिजन जानकारियों के लिए स्टेशन पहुंचने लगे हैं जिन्हें हर संभव सूचनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal