25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन दुनिया की हर चर्च में मनाया जाता है। भारत में भी इस दिन को मनाने के लिए जोर- शोर से तैयारियां होती है। दुनिया में कुछ चर्च अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते है…
- इटली के रोम का सेंट पीटर्स बेसिलिका चर्च दुनिया का सबसे बड़ा चर्च है। इसकी ऊचाई लगभग 136 मीटर है। यह बहुत ही खूबसूरत है।
- गोवा शहर में बना कैथेड्रल चर्च चर्च भारत में सबसे बड़ा है। इसका निर्माण 1562 में शुरू हुआ और 1619 में बनकर तैयार हुआ। कैथरीन को समर्पित यह चर्च बहुत खूबसूरत है।
- इग्लैंड के लंदन कासेंट पॉल कैथेड्रल चर्च 604 ई में बनाया गया था। इसे दुनिया का सबसे पुराना चर्च भी माना जाता है लेकिन कहा जाता है कि निर्माण के कुछ देर बाद यह विलुप्त हो गया था और 17 वीं शताब्दी में इसका दोबारा निर्माण किया गया।
- तुर्की के इस्तांबुल में बना हागिया सोफिया चर्च बहुत खूबसूरत है। यह चर्च बीजान्टिन वास्तुकला का सबसे बेहतरीन नमूना है।
- रूस के मॉस्को का संत बेसिल कैथेड्रल चर्च दुनिया में सबसे खूबसूरत है। इस वजह से ही इसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल में गिना।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal