मुंबई। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ इसी 14 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
खेल जगत से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली दीपिका ना सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपनी खूबसूरती और अपने परफेक्ट लुक से भी धमाल मचा रही हैं। हाल ही में दीपिका, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ते हुए एशिया की सबसे सेक्सी महिला बन गई हैं।
फरहा खान ने दीपिका को सबसे पहले अपनी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में कास्ट किया था। कहा जाता है कि फरहा ने दीपिका को हिमेश रेशमिया के एलबम ‘नाम है तेरा…’ में देखा था। उन्हें दीपिका पसंद आ गईं। इस तरह से हिमेश रेशमिया के एलबम में काम करना दीपिका के लिए लकी साबित हुआ।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal