चंडीगढ़। पंजाब में फाजिल्का के गांव कंधवाला हाजर खां में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के काफिले पर 15-20 युवकों ने पथराव किया। फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में 4 लोगों को भर्ती करवाया गया है। बाकी निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
पुलिस ने बताया कि सुखबीर बादल सुरक्षित हैं और उनके वाहन को भी नुकसान नहीं हुआ है। पंजाब के उप मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं आप सांसद भगवंत मान पर पथराव के लिए लोगों को उकसाने का आरोप है। मान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे लोगों को पत्थर फेंकने की बात कह रहे हैं। हालांकिे मान और आप दोनों ने इस बात से इनकार किया है।
फाजिल्का के SSP केतन बलिराम पाटिल ने बताया, जैसे ही डिप्टी CM को काफिला रवाना हुआ 15-20 लोगों के एक दल ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। SP की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal