पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान,लाइफस्टाइल आदि का खास ध्यान रखना चाहिए। हर महीने मेंसस आने की वजह से वे इसे सामान्य रूप से लेती हैं और ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिसका परिणाम उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। इन दिनों बहुत ही एहतियात बरतने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं क्या-क्या गलतियां कर बैठती हैं।

अक्सर पीरियड्स के दौरान रक्त के साथ-साथ थक्के आने लगते हैं जिस पर महिलाएं ध्यान नहीं देतीं। उन्हें ये आम लगता है। अगर आपको भी यह समस्या होती है तो इसे इग्नोर ना करें और डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
कई महिलाएं अपनs मासिक धर्म की तारीख याद नहीं रखतीं। इस वजह से जब उन्हें पीरियड्स होते हैं तो उन्हें पता नहीं लग पाता और वह परेशान हो जाती हैं।
महिलाएं एक ही पैड को पूरे दिन चलाती हैं और सिर्फ रात में ही बदलती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो ये आपके लिए खतरा बन सकता है। जी हां, लगातार कई घंटों तक एक ही पैड के इस्तेमाल से इंफेक्शन हो जाता है जो आगे चलकर घातक साबित होता है। इसके लिए हर 6 घंटे बाद पैड बदलना चाहिए।
पीरियड्स के दौरान या इससे पहले कई महिलाओं को कब्ज, डायरिया, पेट में दर्द आदि की शिकायत रहती है। ऐसे में उन्हें कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती। लेकिन उन दिनों खाना नहीं खाने से आपको कमजोरी आ सकती है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal