नई दिल्ली। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में इलियाना डी क्रूज अपने साथ हुई छेड़छाड़ का खुलासा किया है।
इलियाना ने साथ ही ये भी बताया कि वो खुशनसीब हैं कि उन्होंने अपने पैरेंट्स को ये बात बताई और उन्होंने इस मामले में उनकी मदद भी की।
इलियाना ने ये बात उस लड़की के मैसेज को रीट्वीट करके बताई, जिसने अपने ब्यॉफ्रेंड के मैसेज लीक किए थे क्योंकि वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इलियाना ने उस लड़की को बहादुर बताते हुए कहा कि वो उस लड़की की इज्जत करती हैं।
दरअसल, एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के मैसेज और वॉइस नोट्स लीक किए हैं क्योंकि वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की ने मैसेज लीक करते हुए लिखा, ‘मैं ये सब नहीं करना चाहती थी, लेकिन तुमने मेरे पास कोई ऑपशन नहीं रखा।’
लड़की के उस मैसेज पर इलियाना ने कहा कि वो भी छेड़छाड़ की शिकार हो चुकी हैं, लेकिन उस वक्त उनके पैरेंट्स ने उन्हें सपोर्ट किया और उनकी हिम्मत बढ़ाई।
इलियाना की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘मुबारकां’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और अनिल कपूर लीड रोल में होंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal