मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश और उनकी मंगेतर रुक्मिणी सहाय आज एक दूजे के होने जा रहे हैं।
दोनों 9 फरवरी को लेकसिटी होटल के रूफ टॉप डॉम में सात फेरे लेंगे। सात फरवरी से रैडिसन ब्लू होटल में शुरू हुआ शादी समारोह नौ फरवरी तक चलेगा। वहीं आठ फरवरी को मेहंदी और संगीत समारोह हो चुका है।
नील-रुक्मिणी के मंडप को रजवाड़ा अंदाज में सजाया जाएगा, वैडिंग थीम रेड रॉयल रखा गया है। शादी के लिए नील का परिवार और बाराती विंटेज कार में पहुंचेंगे। दुल्हन रुक्मिणी को पालकी में बैठाकर मंडप तक लाया जाएगा। नील की बारात के रॉयल लवाज मे के लिए खास तौर पर नासिक का ढोल बुलवाया गया है।
नील के परिवार की तरफ से से इसमें 500 चुनिंदा लोग शामिल होंगे, जिनमें फैमिली मेंबर्स के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। शादी में राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखेगी।
हो सकते हैं शामिल
बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर की शादी में आने की संभावना है। इस रॉयल शादी में मधुर भंडारकर, जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ भी शादी में शरीक हो सकती हैं।
दिग्गज गायक मुकेश के पोते और मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे मुंबई में जेडब्ल्यू मैरियट होटल में 17 फरवरी को स्वागत समारोह की मेजबानी करेंगे, जिसमें फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। नील ने दशहरा पर जुहू के एक होटल में रुक्मिणी से सगाई की थी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal