उन्नाव। मुफ्त पढ़ाई मुफ्त सिचाई,मुफ्त दवाई। समाजवादी जो कहते हैं वह करते हैं। लैपटाप को झुनझुना कहने वाले आज मौन है। समाजवादी लोग हर समस्या का समाधान खोजते है।
2012 विधान सभा चुनाव में जो घोषणा पत्र जारी किया गया था उसे पूरा किया और उससे ज्यादा काम किया गया। साइकिल के हैण्डल पर कांग्रेस का हाथ है। जिससे साइकिल हाथ के सहारे तेजी से चल रही है। उक्त विचार राजकीय इण्टर कालेज मैदान में सांसद डिम्पल यादव नें सदर विधान सभा के सपा प्रत्याशी के पक्ष में आयेाजित जनसभा में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि हमारी सरकार में वर्ष 2012 के घोषणा पत्र को शत प्रतिशत पूरा किया गया। एम्बुलेंस सेवा,बच्चों को लैपटाप,महिलाओं को बढ़ाओं देने के लिए कई योजनायें महिलाओं के नाम की गयी। यूपी 100 सेवा शुरू की गयी। 10 से 15 मिनट में ही पुलिस घर पर पहुंच जाती है।
घर से ही एफआईआर दर्ज हो रही है। कहा कि सपा सरकार को कानून व्यवस्था के नाम पर घेरा जाता है जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह से अच्छी है। अच्छे दिन की बात करने वाली सरकार ने नोटबंदी कर गरीबों की कमर तोड़ दी। अच्छे दिन तो दिख नहीं रहे हां यह जरूर है कि काम धंधा छोड़कर लोग बैकों की लाइन में लग गये। नोटबंदी से किसानों को भारी नुकसान हुआ।
उनकी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों का रोजगार चला गया। लाइन में लगे कई लोगों की मौत हो गयी। इसका जवाब कौन देगा। जो गरज रहे है उनकी बातों में नहीं फसना है। उत्तर प्रदेश को समृद्वि व विकास के पथ पर अग्रसर करना है।
राज्य सभा सदस्य जया बच्चन ने कहा कि युवाओं की उन्नति तभी होगी जब उनके हम उम्र के लोग नेता बनेगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबसे युवा मुख्यमंत्री है। उन्होने जनतों की उम्मीदों को पूरा किया है। जो भी सपा के घोषणा पत्र में वादे किये जा रहे है वह पिछली बार की तरह सभी पूरे किये जायेगे।
बगैर किसी भी प्रकार के मतभेद व मिस्टेक के अखिलेश यादव की सरकार बनाये। गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनवार अहमद,पूर्व सांसद अन्नू टण्डन,उपाध्यक्ष सीके त्रिपाठी,राज्यमंत्री सुधीर रावत,पूर्व विधायक रामकुमार,राजेश यादव,धमेन्द्र यादव,सहित अन्य लोगों ने भी सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामबहादुर यादव ने किया। इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal