लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर एक संदेश दिया है कि प्रदेश में अब जाति-धर्म की राजनीति नहीं चलेगी। यह बात केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शनिवार को प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर योगी आदित्य नाथ के चुने जाने के बाद संवाददाताओं से कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मिले प्रचंड बहुमत से यह सिद्व हो गया है कि भाजपा अब ‘कामन मैन’ की पार्टी बन गई है। भाजपा का सिर्फ एक ही एजेंडा है और वह है विकास। उन्होंने कहा कि भाजपा का जोर विकास और सुशासन पर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्वांत पर काम करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। मुख्यमंत्री पद पर योगी के नाम का प्रस्ताव रखने से पहले उन्होंने खुद व दूसरे पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने विधायकों से बात की और उनके मन को टटोला। इसके बाद यहां उपस्थित वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करने के बाद योगी के नाम का प्रस्ताव करने का निर्णय किया गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal