मुंबई। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत ‘‘हाफ-गर्लफ्रेंड” का पहला पोस्टर जारी किया गया। मोहित सूरी के निर्देशन वाली फिल्म में माधव झा और रिया सोमानी की भूमिका निभाने वाले दोनों कलाकारों ने फिल्म में अपने लुक को ट्विटर पर साझा किया।
अर्जुन ने लिखा, ‘‘यात्रा की अच्छी शुरआत का मतलब है कि आधा सफर तय हो गया। मेरे दिल के बेहद करीब एक फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का पहला पोस्टर साझा कर रहा हूं।
19 मई का इंतजार नहीं कर सकता।” श्रद्धा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दोस्त से ज्यादा, गर्लफ्रेंड से कम। यहां हमारे पहले पोस्टर की झलक है। ” यह फिल्म लेखक चेतन भगत की 2014 में इसी नाम से आयी किताब पर आधारित है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal