अमेरिका। विश्वभर में अपने चमकीले रंगों और ज्यामितीय ओप कला के लिए पहचाने जाने वाले जूलियन स्टेनजेक का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे।
डायने रोसेनस्टेन ने बताया कि स्टेनजेक का निधन 25 मार्च को सेवन हिल्स के क्लीवलैंड उपनगर स्थित घर पर हुआ। वह कुछ समय से बीमार थे। डायने की लॉस एंजिलिस स्थित गैलरी स्टेनजेक का प्रतिनिधित्व करती है।
पोलैंड में जन्मे कलाकार की कृतियों को 80 से अधिक संग्रहालयों में प्रदर्शित किया गया है। वर्ष 1965 में म्यूजियम ऑफ मार्डन आर्ट मंे प्रदर्शित की गई ‘द रेस्पोंसिव आय’ से उन्हें बडे स्तर पहचान हासिल हुई थी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal