मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा पर आरोप है कि उनकी वजह से लोगों की जान खतरे में है। दरअसल, मुंबई के वर्सोवा इलाके के बद्रीनाथ टावर का 20वां फ्लोर पर अनुष्का शर्मा का डुप्लेक्स फ्लैट है, जहां अनुष्का अपनी फैमिली के साथ रहती हैं।
उन्होंने अपने घर के लिए कई सारे बदलाव भी किए हैं। इन्हीं बदलाव में है उनके फ्लैट के लिए अलग से बनाया गया इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स।
लेकिन बिल्डिंग के पूर्व सेक्रेटरी सुनील बत्रा ने अनुष्का पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जो पैसेज के रास्ते में अवैध इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाया है वो गलत है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
उनके कहना है कि पहले भी हमने इस बारे में एक्ट्रैस और उनके स्टाफ को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मान रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने इसे हटाने के लिए BMC से मदद मांगी है।
अनुष्का शर्मा के खिलाफ बीएमसी को लिखी चिट्ठी में सुनील बत्रा का आरोप है कि न सिर्फ अवैध तरीके से इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स एक्ट्रैस ने लगवाया बल्कि उन्होंने बिल्डिंग के कई और नियमों को भी तोड़ा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal