इन दिनों देश भर में और ख़ास कर महाराष्ट्र में गणपति उत्सव की धूम है। बॉलीवुड भी पूरी तरह से गणपति के रंग में रंगा हुआ है। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने भी गणपति की स्थापना के बाद पूजा आराधना की और फिर रविवार को विधिवत गणपति का विसर्जन किया।
इस मौके पर उनकी पत्नी मान्यता दत्त और दोनों बच्चे शाहरान और इकरा भी मौजूद थे। आप देख सकते हैं परिवार कितना उत्साहित है।
संजय दत्त की बहन और सांसद प्रिया दत्त भी संजय दत्त की गणपति विसर्जन यात्रा में शामिल हुईं।
इस बार भी बॉलीवुड इकोफ्रेंडली मूर्तियों पर जोर देता दिखा ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं हो। हर तरफ गणपति की धूम जारी है।
संजय दत्त के साथ उनके कुछ फैंस भी इस दौरान शामिल रहे। हाल ही में संजय दत्त को आप सबने ‘साहिब बीवी और गैंगस्टर 3’ फ़िल्म में देखा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal