“उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहेब के समाज के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया और विभागों के कार्यों का जिक्र किया।”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भारतीय संविधान के जनक, समाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर को उनकी 69वीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को लखनऊ स्थित जल निगम फील्ड हॉस्टल ‘संगम’ में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने बाबा साहेब की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया।
इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश के शोषित, वंचित और सामान्य व्यक्तियों के कल्याण के लिए समर्पण भाव से काम किया। उनका संविधान और सामाजिक न्याय के लिए दृष्टिकोण आज भी हमें प्रेरित करता है। मंत्री ने यह भी बताया कि ऊर्जा और नगर विकास विभाग बाबा साहेब के विचारों पर आधारित व्यवस्था पर कार्य कर रहा है। विशेष रूप से ऊर्जा विभाग ने गरीबों के आवासों को रोशन किया और ओटीएस में 5,000 बकाए वाले छोटे घरेलू उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शतप्रतिशत छूट दी है।
कार्यक्रम में बिजली विभाग, नगर विकास विभाग के अधिकारी, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : उत्तर भारत स्किल कनेक्ट सम्मेलन: क्या बोले कौशल विकास मंत्री? पढ़ें
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal