Thursday , September 19 2024
गोमती नगर स्थित राज्य महिला आयोग में पदभार लेने पहुंची नई अध्यक्ष

अपर्णा यादव व राज्य महिला आयोग की 13 सदस्यों ने नहीं लिया कार्यभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित आयोग के कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके साथ राज्य महिला आयोग में नामित 12 अन्य सदस्यों ने भी पदभार ग्रहण किया। जबकि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के लिए नामित अपर्णा यादव व सदस्य पद के लिए नामित अन्य 13 महिला सदस्य भी शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ें: आगामी कुंभ मेले के लिए रोडवेज प्रबंधन ने मांगीं 200 नई बसें

राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान के साथ अंजू प्रजापति,ऋतु शाही व प्रियंका मौर्य लखनऊ,बलिया की सुनीता श्रीवास्तव,पूनम द्विवेदी कानपुर,सुजीता कुमारी लखीमपुरखीरी,मीना कुमारी अलीगढ़,नीलम प्रभात मिर्जापुर,पुष्पा पाण्डेय बरेली,मीनाक्षी भराला मेरठ, जनकनंदिनी संतकबीरनगर व अवनि सिंह बिजनौर ने पदभार ग्रहण किया।

अपर्णा यादव के अलावा इन सदस्यों ने ग्रहण नहीं किया पदभार

बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव

राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष के लिए नामित अपर्णा यादव के अलावा सदस्यों में हिमानी अग्रवाल,अनीता गुप्ता,अनुपमा लोधी,गीता बिन्द,गीता विश्वकर्मा,सुनीता देवी एकता सिंह,अर्चना पटेल,प्रतिभा कुशवाहा,रेणु गौर,मनीषा अहलावत,सपना कश्यप व संगीता जैन ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। अन्य सदस्य सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगी।

उपाध्यक्ष बनाये जाने से नाराज अपर्णा यादव

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाये जाने से नाराज हैं। उनका कहना है कि यह पद उनके कद के हिसाब से छोटा है। जानकारी के अनुसार अपर्णा यादव की भाजपा शीर्ष नेतृत्व से बातचीत चल रही है। वह अमित शाह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली गयी हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com