अजय त्रिपाठी, बहराइच। वन विभाग की ओर से रिहायशी इलाकों में चहलकदमी करने वाले तेंदुओं को पिंजरे में कैद करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में ककरहा रेंज की गोकुलपुर बीट के पकड़िया गांव में लगाए गए पिंजरे में रविवार की तड़के तीन बजे के आसपास तेंदुआ कैद हो गया। उसे रेंज कार्यालय स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया है। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज धर्मपुर बेझा गांव निवासी एक किसान को तेंदुए ने दो सप्ताह पूर्व मार डाला डाला था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया। वन विभाग की ओर से तेंदुए की आमद को देखते हुए पिंजरा ककरहा रेंज के गोकुलपुर वन बीट के पकड़िया गांव में लगाया गया।
पिंजड़े में रविवार तड़के तीन बजे से 3.30 बजे के मध्य एक तेंदुआ कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तीन डॉक्टरों द्वारा उसकी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
दो सप्ताह में पकड़े गए छह तेंदुए
ककरहा रेंज और सुजौली रेंज में तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया। अब तक दो सप्ताह में रविवार सुबह छठा तेंदुआ पकड़ा गया है। ककरहा रेंज क्षेत्र में यह चौथा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है।
also read: क्रिमिनल केस पेंडिंग है तो पासपोर्ट को रिन्यू कराने से रोका नहीं जा सकता: हाई कोर्ट
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal