Sunday , April 28 2024

तुलसी के आश्चर्यजनक गुण व लाभ

tulsiनई दिल्ली। सभी के घरों मे तुलसी का पौधा गमलों में लगा देखने को मिल ही जता है। यह एक छोटा पैधा होता है। इस पौधे को छोटा मत समझें। इस पौधे में अनेक लाभकारी गुण पाए जाते हैं। अनेक बीमारियो का इलाज करने के आश्चर्यजनक गुण लिए हुए होता हैं।

हिंदू परिवारों में तुलसी की पूजा की जाती है। पौराणिक महत्व से अलग तुलसी एक जानी-मानी औषधि भी है। जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है। तुलसी का पौधा ऐसा पौधा है जो 24 घंटे हमें ऑक्सीजन देता है। ऐसे में चारों तरफ तुलसी के पौधों को लगाना चाहिए।

तुलसी की पत्तियां खांसी की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत मददगार साबित होती है। ये पत्तियां अदरक के साथ चबाने से कफ साफ हो जाता है साथ ही खांसी और जुखाम से राहत दिलाती है। इसके अलावा गले की खराश दूर करने के तुलसी की पत्तियों को चाय में उबालकर पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

तुलसी का प्रयोग करके साँस सम्बन्धी रोगों का उपचार किया जा सकता है। इसके अलावा शहद, अदरक और तुलसी को मिलाकर एक प्रकार का काढ़ा तैयार करके इसका सेवन करने से ब्रोकाईटिस, दमा, कफ और सर्दी में आराम मिलता है।

तुलसी की पत्तियों को सरसों के तेल के साथ मिलाकर दांतों को साफ करने से सांसों की दुर्गन्ध को दूर किया जा सकता है। मुंह के संक्रमण को दूर करने के लिए रोजाना तुलसी की पत्तियों को चबाना चाहिए।

किडनी को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से तुलसी का सेवन करना बहुत जरुरी है। पथरी की समस्या भी तुलसी के सेवन से दूर की जा सकती है। तुलसी की पत्तियों को उबालकर अर्क तैयार कर ले और इसको नियमित रूप से 6 महीने तक शहद के साथ सेवन करने से पथरी पेशाब मार्ग से बाहर निकल जाती है।

सिरदर्द की समस्या आम समस्या है और इस समस्या के दौरान तुलसी का काढ़ा रामबाण का काम करता है। तुलसी के पत्तों के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सेवन करने से कुछ ही दिनों में अर्द्धकपाली जैसे रोग से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

छोटी इलायची, अदरक का रस व तुलसी के पत्तों को समान मात्रा में मिलाकर एक प्रकार का मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण का सेवन करने से उल्टी की समस्या होने पर आराम लिया जा सकता है। इसके अलावा तुलसी के पत्तों को भुने जीरे और शहद के साथ दिन में तीन बार सेवन करने से दस्त की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

तुलसी में तनाव दूर करने के गुण पाए जाते है। रोजाना तुलसी के 10 – 12 पत्तों का सेवन करने से मानसिक थकान और परेशानी से निजात पाई जा सकती है।

आँखों की समस्या के लिए तुलसी के रस को इस्तेमाल करके बहुत लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आँखों की जलन दूर करने के लिए तुलसी का अर्क बहुत महत्वपूर्ण होता है। रात को सोने से पहले आँखों में तुलसी के अर्क की दो बूंद डालकर फायदा लिया जा सकता है।

कान बहना, कान में दर्द होना और कम सुनाई देना आदि समस्याओं के दौरान तुलसी का सेवन बहुत राहत प्रदान करता है। तुलसी के रस के साथ कपूर मिलाकर हल्का गर्म करके कान में डालने से कान के दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा तुलसी के रस को कनपटी पर मलने से कनपटी के दर्द लाभ लिया जा सकता है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com