“IPL 2024 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर को 4.80 करोड़ में खरीदा, जबकि CSK ने अंशुल कंबोज को 3.40 करोड़ में। जानिए नीलामी के बड़े अपडेट।”
IPL 2024 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है। दूसरे दिन कई खिलाड़ियों पर रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस से 6 गुना ज्यादा यानी ₹4.80 करोड़ में खरीदा। गजनफर का बेस प्राइस ₹75 लाख था।
हरियाणा के पेसर अंशुल कंबोज ने सबका ध्यान खींचा। CSK ने उन्हें ₹3.40 करोड़ में खरीदा, जो उनके बेस प्राइस ₹30 लाख का 11 गुना है। कंबोज ने हाल ही में रणजी मैच में केरल के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं।
इसके अलावा, हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर RCB ने सबसे बड़ी बोली लगाई। उन्हें ₹10.75 करोड़ में खरीदा गया, जिससे वे आज के सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
अन्य बड़े अपडेट:
मुकेश कुमार: दिल्ली ने RTM कार्ड का उपयोग कर ₹8 करोड़ में रोका।
तुषार देशपांडे: राजस्थान ने ₹6.50 करोड़ में खरीदा।
मार्को यानसन: पंजाब ने ₹7 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।
सैम करन: चेन्नई ने ₹2.40 करोड़ में खरीदा।
वाशिंगटन सुंदर: गुजरात ने ₹3.20 करोड़ में खरीदा।
इसके अलावा, कई बड़े नाम अनसोल्ड रहे, जिनमें अजिंक्य रहाणे, केन विलियमसन, और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।
पहले दिन के मुख्य आंकड़े:
पहले दिन 72 खिलाड़ियों पर कुल ₹467.95 करोड़ खर्च किए गए।
देश-दुनिया के खेल जगत की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, विवादों और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal