नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी संगठन चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
ये पर्यवेक्षक राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश इकाई के समन्वय से संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराएंगे।
भाजपा ने वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य में संगठन चुनाव कराना तावड़े की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।
राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा में संगठन के चुनावों के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। ये चारों राज्य भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माने जाते हैं, जहां सुनील बंसल का अनुभव पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal