Tuesday , September 17 2024
SP supremo Akhilesh yadev
सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव

सपा के विकास कार्यों पर पानी फेरने में लगी है बीजेपी सरकार : अखिलेश यादव

लखनऊ,उत्तर प्रदेश।
सपा मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ स्थित डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा बीजेपी सरकार सिर्फ सपा सरकार के विकास कार्यों पर पानी फेरने में लगी है। भाजपा को दूसरे के कामों पर दावा ठोंकने में उसे कोई शर्म नहीं आती है। जनता ने इस सरकार के जाने का समय तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। गरीबों के मकान ढह गए। बाढ़ से किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई नहीं की जा रही है।

भाजपा झूठ और लूट के एजेंडे से लोकसभा चुनाव जीती है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी से नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। ध्वस्त कानून व्यवस्था में बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। दवा-इलाज के बिना मरीज दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता को भाजपा की साजिशों और षडयंतों से सावधान रहना है। आगामी 10 विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का सफाया होगा। उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को संकल्पित हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com