Thursday , September 19 2024

2 सितंबर से बीजेपी शुरु करेगी अपना दूसरा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान

मंत्री ए के शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से किया वर्चुअल संवाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने आवास से बीजेपी के दूसरे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत को लेकर वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने अपने गृह जनपद मऊ और आजमगढ़ जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वर्चुअल चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर को स्वयं भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर नई दिल्ली से इस सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

सभी मंत्रियों को 25 हज़ार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन इस बार मऊ क्षेत्र में सभी के सहयोग से कम से कम एक लाख सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। बीजेपी प्रत्येक 06 वर्षों बाद अपना सदस्यता अभियान चलाती है, इस बार यह सदस्यता अभियान 02 सितंबर से 24 सितंबर, 2024 तक चलेगा। इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी को बूथ और शंकुल स्तर पर मजबूत करने के लिए बीजेपी की विचारधारा और पार्टी की छवि को जन जन तक पहुंचाएंगे। प्रत्येक गांव, मोहल्ला और हर घर तक पहुंचकर लोगों की परेशानियों को जानेंगे और उनका समाधान भी कराएंगे।

You may read: 11 करोड़ से प्रयागराज के गंगा और यमुना के घाटों का होगा कायाकल्प

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि बीजेपी आज भी 18 करोड़ से अधिक सदस्य संख्या के साथ पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में जानी जाती है। इस बार भी बीजेपी का सदस्यता अभियान बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो भी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में विश्वास करता है वह इस नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर और ऑनलाइन आवेदन कर बीजेपी का सदस्य बन सकता है। इस दौरान सभी सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण भी किया जाना है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजनीतिक चर्चा कर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो को दिशा निर्देश दिए और सदस्यता अभियान को बृहद स्तर पर चलाने के लिए उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर अपने इस परिवार को और अधिक विस्तार और मजबूती प्रदान करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के सांगठनिक कौशल की बदौलत बीजेपी लगातार आगे बढ़ते हुए बड़ी हो रही है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com