“गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जन सुराज का दावा है कि पुलिस ने थप्पड़ भी मारा, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। अब राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का एलान।”
पटना। पटना के गांधी मैदान में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह आमरण अनशन पर बैठे थे। जन सुराज के कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस घटना के बाद प्रशांत किशोर के समर्थकों में भारी आक्रोश है। जन सुराज ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। पार्टी के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट में लिखा गया, “नीतीश कुमार की कायरता देखिए। शांतिपूर्ण अनशन का यह नतीजा है।”
गिरफ्तारी के समय पुलिस और प्रशांत किशोर के समर्थकों के बीच तीखी झड़प भी हुई। गांधी मैदान का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जन सुराज ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह विपक्षी आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रशांत किशोर के समर्थन में कई विपक्षी दलों ने भी प्रतिक्रिया दी है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”
विशेष संवाददाता- मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal