लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक व कई संगठनों के पदाधिकारियों सहित 270 लोगों ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा में शामिल होने वालों में गाजीपुर के जमनिया से बसपा से पूर्व विधायक राजकुमार गौतम, सपा के पूर्व उपाध्यक्ष राना सिंह सिकरवार, राकेश सिंह चैहान, जिला पंचायत सदस्य व राष्ट्रवादी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री सहित अनेक नेता शामिल हुए।
इस मौके पर लेबर किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह विद्रोही ने भाजपा में अपनी पार्टी का विलय किया। मौर्य ने उ.प्र. सिंचाई कार्मिक महासंघ उ.प्र. के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, ब्राहमण महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्यक्ष, अधिवक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal