Thursday , September 19 2024
सरोजनीनगरबिल्डिंग हादसे में मौके पर मौजूद लोग

लखनऊ में गिरी बिल्डिंग, पांच की मौत 28 घायल

लखनऊ। जनपद लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे में अभी तक पांच व्यक्तियों की मौत हो गई है। 28 से अधिक लोगों को मलवे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घटना को लेकर अब भी रेस्क्यू आपरेशन जारी है। जिस तरह की यह घटना है, उससे मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मलवे में कई लोगों के दबे होने की आशंका पर एनडीआरएफ—एसडीआरएफ के अलावा स्थानीय पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार, नगर आयुक्त समेत तमाम प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी दुर्घटना स्थल पहुंचे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि उपजिलाधिकारी सरोजनी नगर ने अवगत कराया कि घटना में वर्तमान समय में 20 व्यक्तियों को मलबे से बाहर निकाला गया है। जिनकों लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन व्यक्ति के मरने की खबर आ रही है। निकासी प्रक्रिया को तेज करने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। रेस्क्यू आपरेशन अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें: बागपत और मुजफ्फरनगर चीनी मिलों का होगा आधुनिकीकरण

अबतक पांच लोगों के मौत पुष्टि

लोक बंधु अस्पताल में मौजूद लखनऊ नायब तहसीलदार गोवर्धन शुक्ला ने बताया कि घटना में कुल 5 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है व 28 व्यक्ति अभी घायल है। मृतकों की पहचान कर ली गई है जिनका विवरण निम्न हैः-

1- पंकज तिवारी पुत्र सत्य प्रकाश तिवारी उम्र लगभग 40 वर्ष (लोक बंधु अस्पताल)
2- धीरज गुप्ता पुत्र महादेव गुप्ता उम्र लगभग 48 वर्ष (लोक बंधु अस्पताल)
3- अरूण सोनकर पुत्र संजय सोनकर उम्र लगभग 28 वर्ष (लोक बंधु अस्पताल)
4- राजकिशोर पुत्र श्रीकृष्ण उम्र 27 वर्ष (लोक बंधु अस्पताल)
5- जसप्रीत सिंह साहनी (अपोलो अस्पताल)

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com