लखनऊ। सवगुन चित न धरो… सुमरन तोरा…जैसे शास्त्रीय गायन के सुरो से सजी मंच का आयोजन शनिवार को संगीत नाटक अकादमी में किया गया। हर श्रोता एक शब्द, ताल, सरगम को सुनकर मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सका। गायकों को प्रोत्साहित करने के लिए तालियों से प्रेक्षागृह गूंजायमान रहा।
संगीत मिलन संस्था के तत्वावधान में छठवीं अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में हर वर्ग के प्रतिभागियों पे अवपे हुनर को पूरी झमता के साथ दर्शकों के सामने रखा। सुबह से शाम तक देश भर के कोने से हर वर्ग के छात्रों ने अपनी गायकी की बारिकों को प्रस्तुत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम में राग यमन में सुमरन तोरा…उपासना पाडेंय ने प्रस्तुति दी।
बंगलुरु की श्रेया ने राग रागेश्वरी में आओ रे जी राजन की महाराज लंका नगर जीत… की प्रस्तुति दी। संगीत मिलन सांस्कृतिक संगठन की उपाध्यक्ष अंरूधती चौधरी ने बताया कि गायन प्रतियोगिता में जूनियर, मिडिल, सीनियर और युवा वर्ग में किया जा रहा है। 18 को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
जिसमे क्लासिकल वॉयस आफ इंडिया, टाइटल ऑफ तबला नवाज ऑफ इंडिया एवं स्टेट बैंक क्लासिकल वॉयस और स्टेट चुना जाएंगा। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिपंल यादव उपस्थित होंगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal