महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को महराजगंज जनपद में आगमन होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, वे यहां पांच घंटे बिताएंगे, जिसमें सबसे अधिक समय गोरक्षनगरी चौक बाजार में व्यतीत होगा।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हेलीकॉप्टर से पूर्वाह्न 11:10 बजे दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के हैलीपेड पर उतरने के साथ शुरू होगा। स्वागत के बाद, वे महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम और चौक बाजार का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, योगीराज गंभीर नाथ की प्रतिमा का अनावरण, नगर पंचायत कार्यालय का भ्रमण, और विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
यह भी पढ़ें : अंतरिक्ष जगत में भारत की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा: सीएम
दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर और सोनाड़ी देवी मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके बाद, एयर इंडिया के सीएसआर फंड से उन्नत किए गए प्राथमिक विद्यालय का भी दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम केएमसी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा। उनके द्वारा कुल 245 लोकार्पण परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनकी लागत 54309.22 लाख रुपये है। साथ ही 260 शिलान्यास परियोजनाएं भी होंगी, जिनकी लागत 39727.37 लाख रुपये है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal