Saturday , October 12 2024
तालाब में डूबने से मौत

तालाब में तैरता मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी का शव तालाब में पड़ा मिला। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। जिस पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव तालाब बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी कल से ही लापता थी। जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे।
रामगांव थाना क्षेत्र के बढ़ैया मुंघरिया गांव निवासी काजल (14) पुत्री जीतराम नवरात्र ने नवरात्र का व्रत रखा था।

प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को काजल ने हरिजन के लिए परिजनों के लिए भोजन तैयार किया और परोसने के बाद गांव में लगे नल पर नहाने चली गई।

अर्जुन के मुताबिक व नहाने के बाद प्रतिदिन दुर्गा पूजा पंडाल में आराधना करने के लिए जाती थी लेकिन शुक्रवार को नहाने के लिए नल पर जाने के बाद ना तो पंडाल गई और न घर वापस लौटी। घर और नल के बीच से ही वाला लापता हो गई।

परिवार के लोगों ने खोजबीन कर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के लोग नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे तो सभी प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित तालाब में काजल का शव देखा।

इस पर परिवार के लोगों को जानकारी दी गई। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक किशोरी के शरीर पर नाखून से खरोच के निशान हैं। चोट के कई जगह निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि अपहरण के बाद उसकी हत्या की गई है। दरिंदगी की भी आशंका लोग जाता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com