“महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय। ढाई साल फडणवीस और अगले ढाई साल एकनाथ शिंदे रहेंगे मुख्यमंत्री। महायुति सरकार में 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला जारी रहेगा।”
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए तय कर लिया गया है। सोमवार रात दिल्ली में फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक के बाद यह निर्णय हुआ कि फडणवीस पहले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे, और अगले ढाई साल शिवसेना (शिंदे गुट) प्रमुख एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे।
महाराष्ट्र सरकार का नया फॉर्मूला
महाराष्ट्र में महायुति सरकार ने 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी मुख्यमंत्री का फॉर्मूला जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, हर सहयोगी पार्टी के 6-7 विधायकों पर एक मंत्री पद देने की सहमति बनी है।
यह भी पढ़ें : यूपी में बिजली व्यवस्था निजी हाथों में: घाटे से उबरने के लिए 50-50 फार्मूले पर काम
महायुति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश
भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच यह सत्ता साझेदारी महायुति के संतुलन को बनाए रखने के लिए की गई है। महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार की स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए यह फॉर्मूला लागू किया गया है।
देवेंद्र फडणवीस, जो पहले भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनकी प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, एकनाथ शिंदे का शिवसेना गुट महाराष्ट्र में एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय ताकत बना हुआ है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal