“शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी गई, सेंसेक्स 1400 अंक गिरकर 78,200 पर और निफ्टी 450 अंक गिरकर 23,800 के नीचे कारोबार कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर फैसले के पहले निवेशकों में अस्थिरता का माहौल है।”
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों में घबराहट का माहौल है। सेंसेक्स लगभग 1400 अंकों की गिरावट के साथ 78,200 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी 450 अंक लुढ़क कर 23,800 के नीचे आ गया है। निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर से जुड़े निर्णयों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है।
जानकारों का मानना है कि अमेरिकी चुनाव और फेडरल रिजर्व की नीति दरों में संभावित बदलाव से वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ सकती है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी आर्थिक नीतियों और ब्याज दरों में संभावित बदलाव से डॉलर की मजबूती हो सकती है, जिससे अन्य देशों की मुद्राओं और उनकी अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बन सकता है। यही वजह है कि निवेशक अभी ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में हैं।
कई विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरावट एक अस्थाई प्रतिक्रिया हो सकती है और निवेशकों को सतर्कता बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। दीर्घकालिक निवेशकों के लिए यह स्थिति अवसर के रूप में देखी जा सकती है, लेकिन लघुकालिक निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतनी चाहिए।
देश दुनिया से जुड़ी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे विश्ववार्ता पर बने रहें…..
रिपोर्ट – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal