ऑनलाइन क्लासेज़ के दौर में तरह-तरह के अनोखे शिक्षक सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में एक शख्स हनुमान जी के रूप में छात्रों को IAS का कोर्स पढ़ाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियाँ बटोरी हैं, लेकिन इसे लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है।
वीडियो वायरल होते ही कई लोग इस मास्टर पर भगवान का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के लोग सिर्फ अपना धंधा चला रहे हैं और भगवान के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हनुमान जी आपको UPSC क्लियर करवा देंगे, बस इनसे पढ़ाई करिए।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसे लोग गरीब छात्रों को IAS/PCS का सपना दिखाकर उन्हें लूटने की कोशिश कर रहे हैं।”
साथ ही कुछ लोगों ने इसे शिक्षा व्यवस्था का मजाक बनाने की कड़ी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “भगवान का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल करना अनुचित है, यह न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी भेजता है।”
यह वीडियो @SuryalMiss नाम की यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे अब तक 4 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 3200 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में कमेंट्स भी आए हैं, जिनमें लोग इस मास्टर की आलोचना कर रहे हैं।
यह घटना एक बार फिर से यह सवाल उठाती है कि क्या सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, और क्या यह सही है कि धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल शिक्षा के क्षेत्र में किया जाए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal