बहराइच। पत्नी को प्रेमी की बांहों में देखकर पति आग बबूला हो गया। उसने भांजे के साथ मिलकर प्रेमी तथा पत्नी पर हमला बोल दिया। प्रेमी की ओर से भी जवाबी हमला किया गया। इस संघर्ष में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और पति घायल हो गए। दोनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पत्नी की हालत गंभीर बताई जाती है।
जिले की कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरई उमरी गांव निवासी गुड्डू (40) का प्रेम प्रसंग हरना हनौरा गांव निवासी महिला से चल रहा था। महिला के बुलाने पर रविवार रात 9.30 बजे के आसपास गुड्डू बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। कोतवाली क्षेत्र के हरना हनौरा गांव में गुड्डू को हलीम ने अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर गुड्डू पर हलीम ने अपने भांजे की मदद से बांके से हमला कर हत्या कर दी। जबकि पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। इसके बाद सभी फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने महिला सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कानपुर: गैंगरेप की शिकार हुई नाबालिग की मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अवैध संबंध में हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि अपात्तिजनक हालत में देखने पर हमला किया है। पत्नी ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि उसका पति शनिवार को दिल्ली से आया था। पति के कहने पर घर प्रेमी को बलाया। इसके बाद योजना के तहत पति और भांजे ने लाठी, डंडे और बांके से हमला कर गुड्डू को मार डाला।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal