“कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और अमेठी के कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के महासचिव अविनाश पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात की। बैठक में वरिष्ठ नेता किशोरी लाल शर्मा, राजेश तिवारी और आराधना मिश्रा मोना भी शामिल रहे।“
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन की प्रक्रिया के तहत आज दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश, अविनाश पाण्डेय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने जनपद सुल्तानपुर और अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोरी लाल शर्मा, सांसद, प्रयाग जोन के सह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, पूर्व संसद पी.एल. पुनिया, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना भी मौजूद रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना था।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को तैयार करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। इस दौरान नेताओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति, पार्टी की योजनाओं और आगामी आंदोलनों के लिए कार्यकर्ताओं से समर्थन की अपील की।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।“
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal