“उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान देश की उन्नति में महत्वपूर्ण था और उनके निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया।”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मौर्य ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का निधन न केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह ने देश को मजबूती प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जो आज भी देश की उन्नति में योगदान दे रहे हैं। उनके निधन से देश ने एक महान अर्थशास्त्री और राजनेता को खो दिया है, जिनसे देश को बहुत उम्मीदें और विश्वास था।
यह भी पढ़ें : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश,जानें क्या कहा?
केशव प्रसाद मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ।ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal