लखनऊ। लखनऊ मेट्रो में फिल्मी सितारे अपनी आवाज में यात्रियों को आगे आने वाला स्टेशन बताएंगे है। लखनऊ मेट्रो रेल कॉपोरेशन ने मेट्रो के लिए जानी -मानी व मधुर आवाज की तलाश शुरू कर दी है।
मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेपी म्यूजियम की तर्ज पर लखनऊ मेट्रो में भी महानायक अमिताभ बच्चन व ओमपुरी जैसे आवाज के जादूगरों को जगह मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी जिम्मेदारी कोच बनाने वाली कम्पनी एलस्ट्राम को दी गई है। मेट्रो का कामर्शियल रन 26 मार्च को शुरू होने जा रहा है।
शासन स्तर पर महिला की आवाज के लिए विद्या बालन तक का नाम सुझाया गया है। किसकी आवाज ली जाएगी यह इस महीने के अंत तक तय हो जाएगा। इसके बाद सम्बंधित स्टार की आवाज को रिकार्ड किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों का स्वागत हिन्दी अंग्रेजी के अलावा उर्दू में भी होगा। उर्दू से लखनऊ को जोड़ा जाएगा। अभी तक देश के सभी मेट्रो में केवल अंग्रेजी व हिन्दी में ही लोगों का स्वागत होता है और जानकारियां दी जाती हैं, लेकिन लखनऊ मेट्रो में उर्दू में भी सूचना देने की तैयारी की जा रही है। यही नहीं मेट्रो में लगे डिस्प्ले बोर्ड में भी हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में सूचनाएं देखी जा सकेंगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal