लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज अपने सरकारी आवास पर इज़राइल के भारत में राजदूत रेयुवेन अजार से एक शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में सिंचाई और जल संसाधन विभाग में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग और जल संचयन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इज़राइल के अनुभवों से राज्य को जल प्रबंधन में नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने जल संरक्षण और कुशल सिंचाई तकनीकों को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि प्रदेश में जल संकट का समाधान किया जा सके।
राजदूत रेयुवेन आज़ार ने कहा कि इज़राइल की जल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है, जिसे भारत के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जल संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन में सहयोग के महत्व को भी रेखांकित किया।
यह भी पढ़ें : पीएम पोषण योजना के तहत 2024-25 में अब तक प्रदेश में करीब 80% धनराशि हुई खर्च
इस मुलाकात का उद्देश्य दोनों देशों के बीच जल प्रबंधन में तकनीकी सहयोग को मजबूत करना है, जिससे उत्तर प्रदेश में जल संकट का समाधान किया जा सके।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal