नई दिल्ली। सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की बेटी सौंदर्या अब पति से कोर्ट के बाहर आपसी सहमति से डाइवोर्स लेंगी।
इसके लिए एफिडेविट शुक्रवार को family Court में फाइल कर दी गई है। इस मौके पर सौंदर्या और उनके पति अश्विन दोनों मौजूद थे।
सौंदर्या ने 17 सितंबर को कोर्ट में डाइवोर्स की याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने 23 दिसंबर तक केस आगे बढ़ा दिया था।
सौंदर्या, अभिनेता रजनीकांत की छोटी बेटी हैं। चार साल के कोर्टशिप के बाद 2010 में उन्होंने अश्विन रामकुमार से शादी की थी। उन्होंने पिछले साल एक बेटे को जन्म दिया था।
कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। इसीलिए दोनों ने डाइवोर्स लेने का फैसला लिया है। रजनीकांत ने इस रिश्ते को बनाए रखने की भरपूर कोशिश की। लेकिन दोनों ने उनकी बात नहीं मानी। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने ट्वीट कर यह बताया भी था कि वो एक साल से अपने पति के साथ नहीं रह रही हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal