नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के मौसेरे भाई नितिन ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।
खबरों के मुताबिक प्रीति के मौसेरे भाई और हिमुडा के वाइस प्रेसिडेंट यशवंत छाजटा के भांजे ने न्यू शिमला में खुद को गोली मार कर जान दे दी।
पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें नितिन ने ससुराल वालों पर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नितिन के ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
खबरों की मानें तो नितिन की शादी साल 2010 में हुई थी, लेकिन नितिन और उसकी पत्नी के बीच तीन साल से अनबन चल रही थी। जिस वजह से वह अपने मायके में ही रहती थी।
पुलिस को इस मामले में कार के अंदर से पिस्टल और बुलेट दोनों बरामद हुए हैं। हालांकि ये पिस्टल नितिन की है यै किसी और की, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal