लखनऊ। केंद्रीय कैबिनेट से एक राष्ट्र-एक चुनाव को मिली मंजूरी पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से किया अपना वादा निभाया है। वन नेशन-वन इलेक्शन बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से संसाधनों की बचत होगी। विकास और सामाजिक सामंजस्य को बढ़ावा मिलेगा। लोकतांत्रिक ढांचे की नींव मजबूत होगी। देश की आकांक्षाओं को साकार करने में मदद मिलेगी। देश की प्रगति में तेजी आएगी। देश पर आर्थिक बोझ घटेगा और अतिरिक्त चुनावी खर्चों पर भी रोक लगेगी।
यह भी पढ़ें: तो अब होगा देश में वन नेशन, वन इलेक्शन’, मिली मंजूरी
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal