रायबरेली। जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूटकांड की घटना में पुलिस की सहायता करने वाले को ही आरोपी बनाकर जेल भेजने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले ने विपक्ष को सत्ता पर जुबानी हमला करने का मौका दे दिया है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक हैंडल पर पोस्ट करके रायबरेली की पुलिसिंग व्यवस्था और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।इससे जिले में पुलिस की किरकिरी हो रही है। गौरतलब है कि गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट हुई थी, जिसमें व्यापारी ने रास्ते में पड़ा बैग पुलिस को दे दिया। लेकिन पुलिस ने व्यापारी को ही आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था।
स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो अफसरों ने जांच का भरोसा दिलाकर शांत कराया। डलमऊ पुलिस की विवेचना के बाद व्यापारी दीपू को 12 दिन बाद जेल से बेकसूर को रिहाई मिल गई। दीपू को रिहाई मिलना विपक्ष के लिए मुद्दा बन गया है। सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक हैंडल पर पोस्ट करके योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा यूपी की कानून व्यवस्था खिलवाड़ बन चुकी है।
रायबरेली की पुलिसिंग व्यवस्था और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।यूपी में निर्दोष को प्रताड़ना और अपराधी को अभयदान दिया जा रहा है। दीपू ने अच्छे नागरिक का फर्ज अदा किया था, लेकिन पुलिस ने उसे ही जेल भेज दिया।
YOU MAY ALSO READ: मुख्यमंत्री ने दो नए ब्रिजों के लिए 56.84 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal