अयोध्या।
श्रीराम मंदिर ध्वज दंड स्थापना का ऐतिहासिक कार्य आज वैशाख शुक्ल द्वितीया मंगलवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। प्रातः 8 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर 42 फुट लंबा ध्वज दंड स्थापित किया गया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय के अनुसार, यह ध्वज दंड विशेष रूप से तैयार कराया गया है। इसकी स्थापना की प्रक्रिया सुबह साढ़े छह बजे प्रारंभ होकर ठीक आठ बजे पूर्ण की गई।
Read it also : सोलर एनर्जी से रौशन होंगे घर, मिलेगा रोजगार का उजाला
ध्यान देने वाली बात यह है कि श्रीराम मंदिर का शिखर, कलश सहित 161 फुट ऊंचा है। अब इसमें 42 फुट के ध्वज दंड के जुड़ने से यह और अधिक भव्य और दिव्य प्रतीत हो रहा है।
इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य, पुजारीगण, और तकनीकी टीम उपस्थित रही। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ यह स्थापना संपन्न हुई, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति की भावना देखी गई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal