“महाकुंभ-2025 के लिए प्रयागराज क्षेत्र में परिवहन निगम ने 350 शटल बसों की व्यवस्था की है। मुख्य स्नान पर्वों पर निशुल्क यात्रा, क्विक रिस्पॉन्स टीम और अस्थाई बस स्टेशनों से श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा।”
महाकुम्भनगर। महाकुंभ-2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने व्यापक तैयारी की है। प्रयागराज क्षेत्र में 350 शटल बसों का संचालन किया जाएगा, जिन पर महाकुंभ-2025 का लोगो विशेष रूप से अंकित होगा।
परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी दी कि मुख्य स्नान पर्वों जैसे मौनी अमावस्या पर शटल बसों में श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही, परिवहन निगम ने 6800 साधारण और 200 एसी बसें मेले के विभिन्न चरणों में तैनात की हैं।
शटल सेवा की मुख्य विशेषताएं:
- 350 नई शटल बसें
- प्रयागराज के 7 प्रमुख मार्गों पर संचालन।
- शटल बसों पर महाकुंभ का लोगो अंकित।
2. निशुल्क यात्रा सुविधा
- मुख्य स्नान पर्वों पर शटल सेवा निःशुल्क।
- 200 सिटी इलेक्ट्रिक बसें भी शटल सेवा के रूप में उपलब्ध होंगी।
3. क्विक रिस्पॉन्स टीम
- इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई।
- तकनीकी विशेषज्ञ और प्रवर्तन अधिकारी तैनात।
4. अस्थाई बस स्टेशन और कार्यशालाएं
- मेला क्षेत्र में 8 अस्थाई बस स्टेशनों का निर्माण।
- सभी स्टेशनों पर मोबाइल डीजल डिस्पेंसिंग यूनिट (ब्राउजर)।
- मेला अधिकारी और सुपरविजन टीम
- 22 अधिकारियों की टीम तैनात।
- गौरव वर्मा परिवहन निगम के मेला अधिकारी नियुक्त।
24×7 हेल्पलाइन और व्हाट्सएप सेवा:
परिवहन निगम ने यात्रियों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-1802-877 और व्हाट्सएप नंबर 94150-49606 जारी किए हैं। ये सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal