हरदोई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित तिरंगा यात्रा ने मंगलवार को शहर में देशभक्ति का अनोखा दृश्य रच दिया।
इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर मैदान से हुई, जो बस अड्डा, सिनेमा चौराहा होते हुए ब्लॉक शाहाबाद में समाप्त हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में राष्ट्रप्रेमियों ने भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा था और गगनभेदी देशभक्ति के नारे पूरे शहर में गूंजते रहे।
इस यात्रा में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और ब्लॉक प्रमुख शाहाबाद त्रिपुरेश मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल हुए। रजनी तिवारी ने इस मौके पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के पराक्रम और भारत की संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने महिला अधिकारियों की भूमिका को भी विशेष रूप से सराहा और कहा, “बेटियां हर क्षेत्र में देश के साथ खड़ी हैं और राष्ट्र की सुरक्षा में उनका योगदान गर्व का विषय है।”
👉 Read it also :पीजीआई में हुई रेल प्रतियोगिता, जानें क्यों ?
यात्रा के समापन पर ब्लॉक शाहाबाद में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सैन्य गौरव का संदेश दिया गया। सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए थे, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।
कार्यक्रम का संचालन उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार राजपूत, यात्रा संयोजक प्रीतेश दीक्षित, डीसीडीएफ चेयरमैन रामदास गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख टोडरपुर प्र. श्याम बाबू त्रिवेदी, पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।
इसके अलावा केन ग्रोवर्स चेयरमैन रंजीत सिंह, पि.मो. जिलाध्यक्ष वेदराम राजपूत, डॉ. मुरारीलाल गुप्ता, समाजसेवी संजय मिश्रा बब्लू, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राना, सभासद अतुल मिश्रा, रचित, मंडल अध्यक्ष मनोज राजपूत, अनुज राजपूत, श्रवण कुमार वर्मा, अमन सिंह हिंदू और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने तिरंगा यात्रा में भागीदारी की।
यह यात्रा केवल एक रैली नहीं थी, बल्कि यह राष्ट्र के सम्मान और वीर सैनिकों के साहस को समर्पित श्रद्धांजलि थी।
तिरंगा यात्रा में रजनी तिवारी और त्रिपुरेश मिश्रा शामिल होना इस आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बना गया।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal