वाराणसी। भाजपा परिवर्तन यात्रा को आमजन से जोड़ने के लिए बेहद संजीदा रूख अपना रही है। लगातार कार्यकर्ताओ से संवाद के बीच आमजन की भागीदारी को लेकर केन्द्रीय मंत्री भी सड़क पर उतर आये है।
शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा। महेन्द्र नाथ पांण्डेय ने राबर्टसगंज में चाय की दुकान पर चौपाल लगाकर आम जनता से सीधा संवाद कर आठ नवम्बर को यहां राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह की विशाल जन सभा के लिए आमंत्रण दिया।
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, संगठन मंत्री रत्नाकर ने भी परिर्वतन यात्रा को लेकर आज दिनभर यात्रा से जुडे दायित्व वान पदाधिकारियो से वार्ता कर परिर्वतन यात्रा की तैयारियो की समीक्षा की।
यह जानकारी देते हुए काशी क्षेत्र के प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने बताया कि परिर्वतन यात्रा में पार्टी की तरफ से प्रचारसामग्री भी बाँटी जा रही है। जिसमें मोदी सरकार की योजनाओ एंव उपलब्धियो के साथ प्रदेश सरकार की नाकामियो को भी बताया जा रहा है।
बताया कि पार्टी की तरफ परिर्वतन यात्रा में चलने वाले रथो को हाइटेक रूप से सुस्सजित किया गया है।जिस मे वरिष्ठ नेता सवार रहेगे उस के पीछे अन्य वाहनो का काफिला रहेगा। बताया कियात्रा के पडाव पर रुकने एंव भोजन आदि की व्यवस्था रहेगी साथ ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था होगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal